दीनदयाल उपाध्याय ने समाज को दी नई दिशा : दीपक प्रकाश

79

रांची : प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दीनदयाल एक महामानव थे, जिन्होंने बचपन से विषम परिस्थितियों से जूझते हुए देश और समाज की सेवा की। समाज को नई दिशा दी। प्रकाश ने कहा कि जब दुनिया पूंजीवाद, साम्यवाद, समाजवाद के बीच उलझी थी उसी समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दुनिया को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया, जो भारत की सांस्कृतिक चेतना के अनुरूप थी। इसमें अंत्योदय और सर्वोदय के साथ विश्व बंधुत्व समाहित है।

दीपक प्रकाश शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजपा ने प्रदेशभर में बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि उनका दर्शन एकांगी नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने का दर्शन है।

उन्होंने कहा कि यही दर्शन आज भाजपा सरकार का मूल मंत्र है। सबका साथ और सबका विकास यही है। भाजपा सरकार भारत की सांस्कृतिक एकात्मता को भी मजबूत कर रही बहै। राष्ट्रवाद भी मजबूत हो रहा। साथ ही कल्याण योजनाओं के साथ अंत्योदय का संकल्प भी तेजी से धरातल पर उतर रहा।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री एवं विधायक नवीन जायसवाल और विधायक समरी लाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें – महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई करने के मामले में दो को जेल