दीपक बिरुआ ने पूछा- कोल्हान में 73043 बच्चे नशे की गिरफ्त में, क्या सरकार नशा मुक्ति केंद्र खोलेगी

80

रांची : विधानसभा में जारी शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन झामुमो विधायक दीपक बिरुआ ने कोल्हान में बच्चों में बढ़ रहे नशे की लत का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में 10 से 16 वर्ष की उम्र तक के 73043 बच्चे किसी न किसी नशे के शिकार हैं।

नशे के कारण प्रमंडल में हत्या, लूट, डकैती, छिनतई व बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। क्या सरकार प्रमंडल में नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर नशे के गिरफ्त में आए बच्चों को जागरूक करने के लिए जिला में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने का विचार रखती है।

 

यह भी पढ़ें – सवाल वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है अधिकारी