देवेंद्र फडणवीस का दावा, महाराष्ट्र में शीघ्र लागू होगा Uniform Civil Code

सीएम करेंगे कानून लागू करने की घोषणा

167

मुंबईः महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में समान नागरिक कानून (Uniform Civil Code ) शीघ्र लागू किया जाएगा लेकिन इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ही करेंगे।

फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि देश के सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी राज्यों को खुद समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए कहा है।

इसलिए सभी राज्यों को इस बाबत कभी न कभी निर्णय लेना ही है। सभी राज्य अपनी सुविधा के अनुसार इसे लागू कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने का विचार किया जा रहा है।

इसे भी  पढ़ेः सुप्रीम कोर्ट में मामलों की सुनवाई के लिए महिला पीठ का गठन

देवेंद्र ने कहा कि गोवा में समान नागरिक संहिता लागू हो चुका है और इसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही लेकिन इसकी घोषणा करने का अधिकार मुख्यमंत्री का है।