धोनी के जिगरी दोस्त ने उनको धोखा दे दिया

51

रांचीः महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम है। उनसे सफल कप्तान भारतीय क्रिकेट में नहीं हुआ। इतनी सफलता के बाद भी डाउन टू अर्थ बने हुए हैं। लेकिन अब उन्हीं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। और वो धोखाधड़ी किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही करीबी दोस्त ने किया है। दरअसल, धोनी के साथ उनके ही एक जिगरी दोस्त ने फ्रॉड किया है। धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विशवॉश के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक केस दर्ज कराया है। मिहिर, धोनी के दोस्त के साथी ही बिजनेस पार्टनर भी हैं। लेकिन उसी ने धोनी को धोखा दे दिया है। और इस धोखाधड़ी धोनी की करीब 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया। इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था। समझौते के तहत प्रॉफ‍िट शेयर करना था, पर समझौते के सभी नियम और शर्तों की धज्ज‍ियां उड़ा दी गईं।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉर‍िटी लेटर वापस ले लिया। उनको धोनी की ओर से कई कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

लेकिन धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं है जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इससे पहले ऋषभ पंत को लाखों- करोड़ों का चूना लगा था। यह काम मृणांक सिंह नाम के शख्स ने किया।