बेजुबान दोस्तों के साथ धोनी ने मनाया जन्मदिन

188

रांची : महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया, उन्हें चारों ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिली। अपनी प्रसिद्धि के बावजूद, भारत के पूर्व कप्तान ने अपने रांची फार्महाउस में एक साधारण जन्मदिन उत्सव का चयन करके अपनी विनम्रता प्रदर्शित की।महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जन्मदिन की खुशी अपने प्यारे पालतू कुत्तों के साथ केक काट कर की। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पालतू कुत्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, “आप सभी के हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।”दरअसल, धोनी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें माही ने अपना बर्थडे पालतू जानवरों के साथ मनाया है जिसकी झलक माही ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दिया है. धोनी के फैन्स इस वीडियो को देखकर फूले नहीं समा रहे हैं.धोनी द्वारा शेयर किए इस इस वीडियो को देखकर फैन्स बेकाबू हो गए हैं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स इस वीडियो पर रिएक्ट भी कर रहे हैं. बता दें कि माही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. कभी-कभी ही माही सोशल मीडिया पर कोई वीडियो और फोटो पोस्ट करते हैं. ऐसे में अपने बर्थडे के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करना धोनी के फैन्स के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है.

 

ये भी पढ़ें : झारखंड में बौने हो रहे नक्सली, पुलिस का हौसला बुलंद