खूंटी के दिव्यांग तीरंदाजी प्रशिक्षु झोंगो पाहन का झारखंड पैरा तीरंदाजी टीम में हुआ चयन

150

रांची : नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय खूंटी के दिव्यांग तीरंदाज प्रशिक्षु झोंगो पाहन का चयन झारखंड पैरा तीरंदाजी टीम के लिए हुआ है। झोंगो खूंटी के फुदी पंचायत के सेल्दा गांव के निवासी हैं। 2022 में झोंगो का नामांकन खूंटी के बिरहू स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में कराया गया था।

झोंगो ने अपने तीरंदाजी के सफर की शुरुआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय से की। अब झोंगो 26 से 29 दिसंबर तक पंजाब के पटियाला में होने वाली राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। बेटे की इस उपलब्धि से उनके पिता गुसु पाहन और मां सोवांग देवी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि झोंगो का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतना है। इसके लिए वे लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में तीरंदाजी के लिए झोंगो को प्रशिक्षक दानीश विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं। झोंगो पाहन की इस उपलब्धि पर राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

ये भी पढ़ें : देश के पप्पू राहुल गांधी और यूपी के पप्पू हैं अखिलेश यादव : प्रो. रामशंकर कठेरिया