राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर खाद्य वस्तुओं का वितरण

146

रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर हटिया और धुर्वा के विभिन्न जगहों पर लगभग 100 सफाई कर्मचारियों और दैनिक श्रमिकों के बीच खाद्य वस्तुओं का वितरण किया गया। युथ कांग्रेस (आउटरीच सेल) के झारखंड प्रदेश चेयरमैन इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया। मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन इंदरजीत सिंह ने भी गांधी जयंती पर अपने कार्यालय पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था। बापू को उनकी जयंती पर शत शत नमन। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी संजू चौबे, आरुषि वंदना, राधे गोविंद, रोहित सिंह, चंदन कुमार,शिवा राव, अभिजीत बाउरी, प्रणव सिंह, आकाश रजवार मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : बापू और सफाई