परीक्षा को बोझ नहीं समझें, चिंतामुक्त होकर करें तैयारी : उपायुक्त

49

लोहरदगा : झारखंड शिक्षा परियोजना,लोहरदगा के तत्वावधान में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा, 6.0 कार्यक्रम का वृहद रूप से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एनसीपीसीआर के रिसोर्स पर्सन संजय कुमार मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अपरूपा पॉल चौधरी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अम्बुज्य कुमार पांडेय, अशोक पांडेय,विश्वदीपक झा और सपना सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें : धनबाद में 3552 पदों पर बहाली को लेकर लगा रोजगार मेला

एनसीपीसीआर,भारत सरकार के रिसोर्स पर्सन ने कहा कि एनसीपीसीआर के माध्यम से हम सभी महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर बच्चों को परीक्षा के संबंध में जो परेशानियां नजर आती है उनका निदान कैसे किया जाय। उक्त संबंध में उनके सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं से निदान कैसे प्राप्त किया जाय कि जानकारी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि छात्र परीक्षा को बोझ के रूप में नहीं समझे, चिंतामुक्त होकर तैयारी करें। उन्हें उन सारी चीजों को कम करने के लिए अपने आसपास के चीजों को मिनिमाइज करने की आवश्यकता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह की परिचर्चा का आयोजन भारत सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। झारखंड राज्य के सभी जिलों में से लोहरदगा जिले में यह पहला कार्यक्रम है। इसके बाद शेष जिलों में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोहरदगा जिले से यह कार्यक्रम शुरुआत की जा रही है और यहां से शुरुआत होकर के सभी जिलों में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। पूरे देश के 220 जिलों में से यह कार्यक्रम चिन्हित किया गया है।