बराकर में दुआरे सरकार शिविर का आयोजन

92

बराकर : राज्य सरकार ने आम लोगों के लाभ के लिए कई विकासमूलक योजनाएं शुरू की हैं। एक समय था जब आम लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों तक पहुंचना पड़ता था। कभी नगर निगम कार्यालय तो कभी बीडीओ कार्यालय। आम लोगों को दौड़ लगानी पड़ती थी। इसमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, बूढ़े या जिनके परिवार में कोई कर्मठ व्यक्ति नहीं होते थे उनके लिए सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालय में जाना असंभव होता था।

जिसके कारण कई लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित रह गये। आम लोगों के बारे में सोचते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी परियोजनाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए दुआरे सरकार नाम से कार्यक्रम शुरू किया है। इसका परिणाम है कि लगभग 35 सरकारी परियोजनाओं का लाभ लोगों को अपने घर के सामने ही मिल रहा है। आसनसोल नगर वार्ड 67,69 के बराकर बेगुनिया मोड़ ओल्ड जीटी रोड डायमंड ग्राउंड के नजदीक दुआरे सरकार शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में सुबह से ही काफी लोग जुटे हुए हैं।

इस कैंप से सरकारी योजनाओं की सभी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। वार्ड की पार्षद टुंपा चुधरी ने कहीं कि इस वर्ष सरकारी कैंप में दो नयी योजनाएं जोड़ी गयी हैं। उन्होंने कहीं कि पिछले दिनों कोरोना के कारण लोगों ने लॉकडाउन देखी है और इस लॉकडाउन के परिणामस्वरूप प्रवासी श्रमिकों को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पडी थी। उन्हें ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष दुआरे सरकार शिविर में प्रवासी श्रमिकों के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। इसके साथ ही वृद्धावस्था भत्ता जैसी परियोजनाओं का लाभ भी मिल रहीं है साथ ही, स्वास्थ्य साथी, कन्याश्री, कृषक बंधु जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी इस शिविर से मिल रहीं हैं।

इस सरकारी शिविर में पार्षद टुंपा चुधरी के पति व तृणमूल युथ के वार्ड 67 के अध्यक्ष राजा चुधरी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि दुआरे सरकार शिविर सरकारी कार्यक्रम है। इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र के लोगों को सरकारी सुविधाएं ठीक से मिलें। वही मौजूद वार्ड नं 69 के पार्षद जोगा मंडल ,अली हुसैन मुन्ना,अब्दुल बारी,वसीम अंसारी, जसीम अंसारी,आजम खान,के अलावा तृणमूल के अन्य कार्यकर्ता ब समर्थक भी थे।

 

ये भी पढ़ें : Boyfriend के बाँहों में थी माँ, बेटे ने देख लिया तो…..