बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में हो रही बारिश

204

रांची : झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बुधवार सुबह से ही राजधानी रांची सहित अन्य जगहों पर बारिश हो रही है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और लोकल सिस्टम मजबूत होने के कारण अगले एक सप्ताह तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना है। कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

इसका असर पर यह होगा कि अभी बारिश के बाद बन रही उमस की स्थिति खत्म होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, जिससे दिन के साथ-साथ रात में ठंड महसूस होने के आसार हैं। पूर्वानुमान बता रहे हैं कि अगस्त माह में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। मानसून की सुस्त चाल ने झारखंड काे अब तक निराश किया है। देर से मानूसन का आना लेकिन उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हुई। 205 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 104 मिमी ही हुई। यही हाल जुलाई में भी रहा। सामान्य बारिश का आंकड़ा 324 मिमी से रांची दूर रही। 31 जुलाई तक 207.7 मिमी बारिश हुई। यह औसत बारिश से 36 फीसदी कम है। अब अगस्त महीने को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य और रांची में बारिश की कमी काफी हद तक पूरी होगी। हालांकि कोटा पूरा हो जाएगा, इसकी संभावना कम दिख रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर का जो असर झारखंड पर दिखना चाहिए था वो नहीं दिखा है। इससे मानसून भी लेट से आया और और बारिश भी अच्छी नहीं हुई। बारिश की कमी जुलाई में पूरी होने की उम्मीद थी, पर नहीं पाई। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर तो बना, लेकिन इसका असर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल में ज्यादा देखने को मिला है। झारखंड में इसका आंशिक असर ही रहा है।

ये भी पढ़ें : बदले रूट से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रास्ते में आई बड़ी चट्टान