डुमरी उपचुनाव : बाबूलाल होंगे पास या हेमंत सोरेन का बजेगा डंका

103

ब्यूरो रांची : डुमरी चुनाव की डुगडुगी बज गई है। चुनाव आयोग ने शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को गणना की तिथि तय की है। चुनाव की घोषणा होते राजनीतिक पंडित अपना पोथी पत्रा खोल दिए हैं। तो झारखंड के लोग यह कयास लगाने लगे हैं कि भाजपा के नव नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पास होंगे या हेमंत का फिर बजेगा डंका। मालूम हो कि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में पांच उपचुनाव हुए जिसमें चार में श्री सोरेन बाजी मार गए। रामगढ़ चुनाव में आजसू ने कांग्रेस को पटखनी देकर अपनी सीट बचा ली। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव होने का कारण हाजी हुसैन अंसारी की मृत्यु, बेरमो विधानसभा उपचुनाव राजेंद्र सिंह की मृत्यु, मांडर और रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव बंधु तिर्की और ममता देवी को न्यायालय द्वारा दंडित करने के कारण, दुमका विधानसभा उपचुनाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस्तीफा देने के कारण हुआ। हम बता दे की मधुपुर बेरमो की तरह डुमरी का चुनावी माहौल इमोशन और करप्शन के इर्द-गिर्द रहेगा। वैसे चुनावी तारीख के घोषणा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी महतो को मंत्री बना दिया। साथ ही योजनाओं का पिटारा भी खोल दिया। डुमरी के विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने 17097.82 लाख अलग – अलग योजनाओं का शिलान्यास कर बता दिया है कि डुमरी विधानसभा झामुमो के लिए कितना महत्वपूर्ण है। दूसरी तरफ भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय हो गया है। भाजपा ने इस उपचुनाव को लेकर भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया है। हम बता दे की 309 टोटल मतदाता केंद्र है। वहीं 1.18 पुरुष जो मतदान कर सकते है और दूसरी और महिला 1.8 महिला मतदान कर सकती है।

 

ये भी पढ़ें : नशे में धुत रहे लोको पायलट, 2 घंटे खड़ी रही ट्रेन