तप रही धरती, झारखण्ड के कई नदी-नाले सूखे, तड़प कर दे रही मछलियां जान

294

जमशेदपुर : झारखंड में प्रचंड गर्मी से इंसान तो इंसान अब जानवर भी परेशान हो गए हैं. भीषण गर्मी का कहर मछलियों पर ऐसा पड़ा है की कई क्विंटल मछलियों की मौत हो गई. जमशेदपुर के बिस्टुपुर के जुबली पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आए स्थानीय लोगों की जब जयंती सरोवर पर नजर पड़ी तो हैरान हो गए. क्योंकि सरोवर में हजारों की संख्या में मछलियां मरी पड़ी थी. मरी हुई मछलियां पानी के ऊपर तैर रही थी. इसे देख लोग परेशान हो गए और पार्क कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी.मछलियों के मरने की वजह बढ़ती गर्मी को बताया गया है. दरअसल, जमशेदपुर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के चलते तालाबों का पानी गर्म हो जाता है. गर्म पानी में बहुत ज्यादा ऑक्सीजन नहीं होता. जैसे-जैसे पानी गर्म होता है वैसे वैसे ऑक्सीजन का स्तर गिरने लगता है. ऑक्सीजन कम होते ही मछलियों की मौत हो जाती है. जयंती सरोवर में टाटा स्टील और निजी संस्था की ओर से मछली पालन किया जाता है, जिसमें हर साल मछली पकड़ो प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है, लेकिन इस बार गर्मी की मार ने मछली पालन को भी प्रभावित किया है.

 

ये भी पढ़ें :  आंध्र प्रदेश : चित्तूर में रिश्तेदार का अंतिम संस्कार गये 3 लोगों की करंट लगने से मौत