Economic Survey 2022-23: वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सवेक्षण

2023-24 में 6-6.8 फीसदी के बीच रहेगी GDP

93

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 (Economic Survey 2022-23) को पेश कर दिया है।

मंगलवार से बजट सत्र शुरू हो चुका। बुधवार को संसद में बजट 2023-24 पेश किया जाएगा। इसके साथ ही देश के लिए आगे की आर्थिक दिशा और दशा क्या होगी, इसका खाका देश के सामने होगा।

क्या है आर्थिक सर्वे में खास बात

आर्थिक सर्वे में अनुमान दिया गया है कि साल 2022-23 में आर्थिक विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान है। बीते वर्ष जब 2021-22 के लिए आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश किया गया था तब 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 8 से 8.5 फीसदी के दर से विकास करने का अनुमान जताया गया था।

इसे भी पढ़ेंः Budget Session 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई बजट सत्र की शुरुआत

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट के चलते आर्थिक विकास दर बीते वर्ष जताये गये अनुमान से कम रह सकती है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण की खास बातें

राष्ट्रपति ने कहा, मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि देश में 11 छोटे किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को 2.25 लाख रुपये से ज्यादा की मदद दी गई है। इन लाभार्थियों में 3 करोड़ महिला लाभार्थी महिलाएं हैं। इन महिलाओं को 54000 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

देश का एविएशन सेक्टर, रेलवे तेज गति से आगे बढ़ रहे

राष्ट्रपति द्रौपदी ने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है। इसमें उड़ान योजना की भी बहुत बड़ी भूमिका है।

One Earth, One Family, One Future के मंत्र के साथ भारत की पूरी कोशिश है कि G-20 के सदस्य देशों के साथ मिलकर मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक समाधान तलाशा जाए।