ईडी ने अरगोड़ा थाना प्रभारी को जारी किया नया समन

89

रांची : झारखंड में सरकार गिराने की साजिश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी बिनोद कुमार सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नया समन जारी किया गया है।
ईडी के अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें 23 फरवरी को सुबह 11 बजे रांची के क्षेत्रीय कार्यालय आने को कहा गया है।

इससे पूर्व भी जब ईडी ने उन्हें समन किया था लेकिन वह ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे। थाना प्रभारी ने ईडी को जानकारी दी थी कि इस मामले में वरीय अधिकारियों से मंतव्य मिलने के बाद वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित होंगे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने पिछले साल 31 जुलाई को कांग्रेस के एक अन्य विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को गिराने के लिए 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश के लिए शून्य प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह जीरो एफआईआर अरगोड़ा पुलिस स्टेशन द्वारा बंगाल पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई थी। ईडी इस बात की पड़ताल कर रही है कि किसके आदेश से अरगोड़ा थाने में दर्ज केस को जीरो एफआईआर में तब्दील कर बंगाल पुलिस को भेजा गया था।

 

यह भी पढ़ें – जी – 20 समिट से संबंधित बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए