ED ने अपने ही पूर्व निदेशक के घर की छापामारी

167

ब्यूरो रांची : ईडी जी हां! जिसके नाम को सुनते भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा देशद्रोहियों के रूह कांप जाते हैं। उसी ईडी के एक पूर्व अधिकारी के यहां बुधवार को खुद ईडी ने छापामारी की है। बताया जाता है कि मुंबई ईडी के पूर्व निदेशक सचिन सावंत पर नाजायज तरीके से धन उगाही का आरोप है। सचिन सावंत ने गलत ढंग से पैसे ही नहीं कमाए बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण भी दिया। यदि हम सरकार की बात माने तो ईडी में तमाम वैसे ही अधिकारियों का चयन किया जाता है जो मन मिज़ाज़ से इमानदार और कड़क हो। ईडी के अधिकारियों को खास प्रशिक्षण भी दिया जाता है और इस प्रशिक्षण पर लाखों खर्च होते हैं।लेकिन ईडी के पूर्व निदेशक के यहां ईडी ने खुद छापेमारी करके विभाग को शर्मसार कर दिया है। इसमें यही कहा जा सकता है कि जब रक्षक ही भक्षक हो जाये तो समाज का क्या होगा।

 

 

ये भी पढ़ें :  सोसाइटी में बकरा काटने की नहीं मिली इजाजत, तो करा दिया FIR दर्ज