कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसायटी के माध्यम से शिक्षण संस्थान होगा स्थापित

118

चाईबासा : कोल्हान के बच्चे शिक्षा की कमी के चलते पिछड़े नहीं। शिक्षा को विकास का हथियार बनाकर समाज का हर व्यक्ति आगे बढ़े। इसी उद्देश्य को लेकर कोल्हान के बुद्धिजीवी और किसान मिलकर कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी में विश्वस्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिसका भव्य शिलान्यास कार्यक्रम 30 अप्रैल को रखा गया है। इस कार्यक्रम के पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अजय लिंडा और पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के कर कमलों से होगी। प्रेसवार्ता के माध्यम से कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के उपाध्यक्ष दुंबी दिग्गी ने जानकारी दी कि विद्यालय निर्माण हेतु देश के कोने-कोने में विभिन्न विभागों में कार्यरत बुद्धिजीवियों के आर्थिक सहयोग से होगी। इसके लिए खूंटपानी में पर्याप्त जमीन ली गई है। प्रेसवार्ता में कोल्हान एडुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिरुवा, कोषाध्यक्ष सिंगराय बोदरा समेत बीडीओ साधुचरण देवगम, सेवानिवृत्त बैंककर्मी बासुदेव लागुरी,सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, पूर्व नेवी संजय बोयपाई, शिक्षकगण कृष्णा देवगम,सालेन पाट पिंगुवा,जोगेंद्र मुंडरी,सरना फिल्म निर्माता-निर्देशक सावन सोय आदि उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें : Black Magic : डायन की बदनामी लिये बेघर घूम रहे परिवार ने मदद की लगाई गुहार