बिजलीकर्मियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

प्रबंधन ने नहीं की कोई पहल

91

रांची : बिजलीकर्मियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मी ये आंदोलन कर रहे हैं। भूख हड़ताल में निगम के पांच कर्मचारी बैठे हैं।

इसमें आशीष कुमार, फनींद्रर राणा, सुरेश हांसदा, राकेश कुमार रजक और उत्तम पासवान शामिल हैं। यूनियन के अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं।

हड़ताल करनेवालों में अधिकांश तकनीकी कर्मचारी भी शामिल हैं। ऐसे में राज्य भर में विद्युत कार्य का तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मियों ने बहिष्कार किया है।

आशीष ने बताया कि लगभग दो हजार विद्युत कर्मी इस दौरान हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक प्रबंधन की ओर से कर्मियों से वार्ता की कोई पहल नहीं की गयी है।

जानकारी हो कि राज्य में पहले से बिजली की कमी है। इस दौरान लगभग पांच सौ मेगावाट बिजली की कमी राज्य में है। वहीं बिजली कर्मियों के हड़ताल पर जाने से राज्य में बिजली संकट गहरा सकता है।

 

 

यह भी पढ़ें – बीसीसीआई ने जारी किया होम सीरीज का शिड्यूल