रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में मृत मिला हाथी

राजधानी रांची के नगड़ी थाना इलाके में सोमवार की सुबह मृत हाथी मिला है।

169

रांची: राजधानी रांची के नगड़ी थाना इलाके में सोमवार की सुबह मृत हाथी मिला है। हाथी मक्के के खेत में मरा हुआ था। आज सुबह स्थानीय लोगों ने हाथी को देखा, जिसके बाद यह खबर धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गई। जंगल में आग की तरह फैली ग्रामीणों की भीड़ मृत हाथी को देखने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया इसकी खबर फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गर्ई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हाथी बीमार था लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हाथी की मृत्यु कैसे हुई है।

 

ये भी पढ़ें : जमशेदपुर में बिगड़ा माहौल, पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू