हाथी का झुंड अब शहरों में भी मचा रहे आतंक…

579

सिल्ली:- अब तक सिल्ली के आसपास जंगलों से लगे गांवों में गजराज का आतंक था, लेकिन अब ये शहर में भी उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। जंगली हाथियों का झुंड शुक्रवार की देर रात सिल्ली बजार पहुंचा। हाथी के पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास रहने वाले लोगो की नींद टूट गई। लोग भय के कारण अपने अपने घर के छत पर चढ़ गए। हाथीयों के शहर के गलियारों में घुमाते देख लोगों को चिंता सताने लगी। इस दरम्यान हांथीयों ने राजाटोला में कई घरों के चारदीवारी को तोड़ा जिसमें सिल्ली राजबाड़ी एवं ठाकुर बाड़ी की चारदिवारी, दिवाकर सिंह देव, संजित सिंह देव, सुधाकर सिंह देव, प्रदीप सिंह एवं ज्योति गोस्वामी के चारदिवारी शामिल है। वहीं जामटोला में परमानंद साय के खेत में लगे गोबी को भी हांथी ने रौंदा।

 

यह भी पढ़ें: अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या…. 

 

सूचना मिलते ही वन कर्मी रात में ही सक्रिय हो गए। वन रक्षी जेपी साहू ने बताया कि 12 सदस्यीय हांथी भगाओ टीम एवं वन कर्मी शाम 7.00 बजे से ही धोवाटीकरा गांव से हाथीयों को भगा रहे थे इसी दरम्यान झुंड से अलग हो कर लगभग 16 हांथीयों का झुंड सिल्ली आ पहुंचा। जहां हमारी टीम हांथी की खोज में जुटे तथा हाथी को जंगल की ओर ले जाने का हर मुमकिन प्रयास शुरू किया गया। जो अहले सुबह तक जारी रहा। टीम हाथी को खदेड़ते हुए शनिवार को अहले सुबह तक इटीहासा जंगल पहुंचा। वहीं शनिवार को वन रक्षी जयप्रकाश साहू ने बताया कि क्षेत्र में लग भग 35 हांथी आ पहुंचे हैं। शाम होते होते ही अलग झुंड में अलग अलग इलाके में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं उन्होंने बताया बिते रात हाथियों ने सिल्ली के अलावे खपचा बेड़ा में कई घरों को नुकसान पहुंचा है तथा कोंचाजारा गांव में रामधन महतो के घर का दरवाजा तोड़कर हांथी ने सारा धान खा लिया। शनिवार सुबह विभाग कि ओर से रामधन महतो को तत्काल 10 हजार रुपए मुआवजा राशि वन रक्षी जयप्रकाश साहू ने दिया। वहीं वन रक्षी ने सिल्ली पहूंच कर हाथियों द्वारा की गई क्षति का जायजा लिया तथा लोगों को क्षति पूर्ति हेतु आवेदन जमा करने का आग्रह किया।