झारखंड में हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति को फिर कुचला

शनिवार को जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचल डाला।

196

सराइकेला : झारखंड में हाथियों का आतंक अब भी जारी है। आपको बता दे की शनिवार को फिर जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचल डाला है। यह घटना सरायकेला-खरसावां जिला का है। शनिवार को हाथियों ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति को पैरों से कुचलकर मार डाला है। पुलिस ने 42 वर्षीय राहिन मुंडा के बारे में बताया कि वह शनिवार को शौच के लिए जंगल जा रहे थे। तभी बीच सड़क पर हाथियों ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना के कारण रहीन की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, घटना चांडिल अनुमंडल के बलडीह अनुमंडल में हुई, जो चौका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए साराइकेल के सदर अस्पताल में रखवाया गया है। इससे पहले चंडील उप संभाग में जंगली हाथियों के झुंड ने तीन लोगों की जान ले ली है। हाथियों के कुचले जाने पर राहिन मुंडा की भी मौत हो गई। ऐसे में अब इलाके में हाथियों के आतंक से अब तक चार लोगों की जान चली गई है। इस हादसे के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं।

 

 

ये भी पढ़ें : क्या जगरनाथ महतो की विरासत संभालेंगी उनकी पत्नी?