पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिपुंगा जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, 2 गिरफ्तार

भारी मात्रा मे हथियार बरामद

170
  • पुलिस अधीक्षक ने की नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि
  • मुठभेड़ मे दस लाख का ईनामी नक्सली कमांडर भी ढेर

चाइबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना अंतर्गत लिपुंगा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार की सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए, जबकि एक महिला समेत दो हार्ड कोर नक्सली पकड़े गए। इस मुठभेड़ मे नक्सलियों को भारी नुकसान हुई है। बड़ी संख्या मे उनके हथियार भी बरामद हुए हैँ। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ मे नक्सलियो के मारे जाने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षा बल के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुबह नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है।

इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर, एक महिला और एक पुरूष नक्सली शामिल है। दो नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है, जिसमें एक एरिया कमांडर ओर एक हार्डकोर महिला नक्सली शामिल हैं, चार मारे गए नक्सलियो मे 10 लाख का इनामी जॉनल कमांडर सिंगराय उर्फ मनोज, 5 लाख का इनामी सब्जॉनल कमांडर कांडे होनाहगा, उर्फ दृसुन उर्फ कांडे दा, 2 लाख का इनामी एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम,महिला नक्सली जंगा पूर्ति उर्फ मेरला शामिल है। जब कि टाइगर उर्फ पांडु हांसदा एवं बातरी देवगम को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें : रांची में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस