रांची समेत राज्य के पूर्वी इलाकों में बरिश के अनुमान

90

रांची : उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन राजधानी रांची समेत आस-पास के लोगों को ठंड से राहत है। हालांकि कहीं कहीं हल्की बूंदा बांदी भी हुई है।

हजारीबाग में सबसे अधिक वर्षा 4.4 मिमी दर्ज की गयी लेकिन मंगलवार को सुबह में अच्छी धूप निकली थी लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गये। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा। कभी धूप तो कभी छांव। रांची समेत राज्य के पूर्वी इलाके (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज) में अगले 24 घंटे में हल्के दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है।

पिछले 24 घंटे में खूंटी का न्यूनतम तापमान रहा सबसे कम
आईएमडी (इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 30:2°C और खूंटी में न्यूनतम तापमान 11 8°C दर्ज किया गया।

वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 138 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले सात दिनों तक ऐसा रहेगा रांची का मौसम

-27 दिसंबर सुबह में धुंध के बाद आसमान रहेगा साफ, अधिकतम तापमान -27 (“C) न्यूनतम तापमान 11(C)
-28 दिसंबर सुबह में धुंध के बाद आसमान रहेगा साफ, अधिकतम तापमान -25 (C) न्यूनतम तापमान 9(C)
-29 दिसंबर सुबह में धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान -25 (C) न्यूनतम तापमान 190C)
-30 दिसंबर सुबह में धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान -24 (C) न्यूनतम तापमान 9(C)
-31 दिसंबर सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 27 (C) न्यूनतम तापमान 10 (C)
-1 जनवरी सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 24 (“C) तापमान 9(C)
-2 जनवरी सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 25 (CC) न्यूनतम तापमान 100)

 

यह भी पढ़ें – निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को रिम्स से पहुंची होटवार