Miss India : किसान की बेटी नंदनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया

मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी अब मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

279

शिखा झा

MISS INDIA 2023 : 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने 59वीं फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी अब मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। तो आइए जानते हैं 19 साल की नंदिनी गुप्ता के मिस इंडिया तक के सफर की कहानी। नंदिनी गुप्ता कोटा शहर की पुरानी सब्जी मंडी निवासी सुमित गुप्ता की बेटी है। सुमित गुप्ता पेशे से किसान और ठेकेदार हैं। और नंदनी की मां हाउसवाइफ हैं। साथ ही, उनकी एक छोटी बहन अनन्या है, जो वर्तमान में 9वीं कक्षा की छात्रा है। बता दें कि महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम करने वाली नंदिनी गुप्ता राजस्थान कोटा की रहने वाली हैं। नंदिनी गुप्ता ने बिजनेस मैनेजमेंट में पढ़ाई की है। नंदिनी के मिस इंडिया बनने पर शहरवासियों ने उनके पिता सुमित गुप्ता व परिवार के अन्य सदस्यों को बधाई दी। नंदिनी को देशभर के लोगों का प्यार मिल रहा है। नंदिनी अपने जीवन में रतन टाटा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मिस इंडिया का ताज जीतने से पहले नंदिनी गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रतन टाटा ने मानवता के लिए सब कुछ किया है और वह अपने मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा दान में देती हैं। रतन टाटा को करोड़ों लोग पसंद करते हैं क्योंकि वह हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।

 

 

बेटी के सर सजा ताज,पूरे प्रदेश को हुआ नाज़

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नंदनी गुप्ता को ट्वीट कर दी बधाई, कहा बेटी के सर सजा ताज,पूरे प्रदेश को हुआ नाज़
कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए नंदिनी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

 

 

बचपन से ही चाहती थी मॉडल बनना 

नंदिनी गुप्ता के परिवार वाले बताते हैं कि नंदिनी को बचपन से ही मॉडल बनने का शौक था। उन्होंने 3-4 साल की उम्र से ही मॉडल बनने का सपना संजो रखा था। नंदिनी गुप्ता 11 फरवरी को मिस राजस्थान में चुनी गई थीं। उसके बाद उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और खिताब जीता। बता दें कि मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2023 में नंदिनी गुप्ता के सिर पर विजेता का ताज होगा। श्रेया पूजा प्रथम और स्ट्राले थौनाओजम प्रथम व द्वितीय उपविजेता रहे।