दिल्ली में बाढ़ का खौंफ, CM Kejriwal ने किया स्कूल बंद करने का ऐलान

77

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण नदी के आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली सरकार इस परिस्थिति में केंद्र की मदद से राहत बचाव कार्य में लगी हुई है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे इलाकों में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित दिल्ली के इलाकों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करेंगे। बता दें कि बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है। वहीं हथिनीकुंड बैराज से गुरुवार सुबह 7 बजे (24 घंटे) से दिल्ली की तरफ पानी डायवर्ट किया गया है। वहीं बुधवार सुबह 7 बजे 1 लाख 90 हजार क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया था। फिर सुबह 8 बजे 1 लाख 72 हजार क्यूसिक। 9 और 10 बजे 1 लाख 44 हजार क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया। वहीं 11 और 12 बजे 1 लाख 36 हजार क्यूसिक 2 बजे 1 लाख 30 हजार 400 क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया। बता दें कि फिलहाल मौजूदा समय में यमुना का जलस्तर 208.51 पर पहुंच गया है।

कल शाम 5 बजे 1 लाख 27 हजार क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया। कल शाम 6:00 बजे से फिर पानी बढ़ना शुरू हो गया है। कल 6 बजे 1 लाख 30 हजार 604 क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया। वहीं कल शाम 7 बजे 1 लाख 42 हजार क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया। कल रात 8 व 9 और 10 बजे 1 लाख 47 हजार 800 क्यूसिक पानी डायवर्ट किया गया। बता दें कि, रात में पानी थोड़ा बहुत ऊपर नीचे होता रहा और आज सुबह 5 बजे से फिर से बढ़ना होना शुरू हो गया है। वहीं आज सुबह 5 बजे 1,47,300 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया। आज सुबह 6 बजे 1,50,300 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया। आज सुबह 7 बजे 1,53,700 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया। बहरहाल दिल्ली के न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, पुराना यमुना पुल, निगम बोध घाट रोड, सोनिया विहार, मंडावली, पांडव नगर, गांधीनगर, गीता कॉलोनी, गीता घाट, विश्वकर्मा खड्डा कॉलोनी आदि में बाढ़ का गहरा प्रभाव देखने को मिल रहा है।