महिला होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या

320

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई में अपराधियों ने होमगार्ड की एक महिला जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग व परिजन उसे कुचाई अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कुचाई निवासी नम्रता सामड़ होमगार्ड की सिपाही थी। इसके साथ ही कुचाई सीआरपीएफ कैंप के सामने छोटी सी दुकान चलती थी। शुक्रवार की रात आठ बजे के बीच वह अपनी दुकान बंद कर रही थी। इस दौरान अपराधी ने नम्रता के सिर में गोली मार दी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही कुचाई पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक महिला होमगार्ड जवान अपना भरण-पोषण करने के लिए अपने घर पर ही ब्यूटी पार्लर, सिलाई कटाई सेंटर और स्टेशनरी की दुकान चलाती थी। मृतका की छोटी बहन ने बताया कि बीती रात गांव में पार्टी चलने के वजह से गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। जब रात 9:00 बजे के आसपास घर पहुंचा तो देखा की उसकी बहन खून से लथपथ पड़ी है। जिसे फौरन उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की बहन ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। साथ ही बताया कि इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से देसी कट्टा मिला। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

ये भी पढ़ें : असुरा की छात्रा जसमती का राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन

 

हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा

कुचाई निवासी नम्रता समद की गोली मारकर हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वह इस घटना से काफी आहत हैं। उन्होंने नम्रता सामड़ को भाजपा कार्यकर्ता बताया है। थाने के सामने नम्रता की हत्या भी राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। सरायकेला पुलिस हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करे।