मणिपुर में भीषण हिंसा, पोलिंग बूथ पर फायरिंग के बाद तोड़ी गईं ईवीएम

117

मणिपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग के दौरान मणिपुर में एक पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए. यह घटना बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी केंद्र में हुई। आपको बता दें कि आज राज्य की दो सीटों इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर पर वोटिंग हो रही है। बता दें कि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को आउटर मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों के कुछ बूथों पर भी वोटिंग होगी। जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर की दो लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे तक लगभग 28.54% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पहले दो घंटों में आंतरिक मणिपुर सीट पर 13.82% मतदान दर्ज किया गया था। वहीं आउटर मणिपुर में 11.57 फीसदी वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 11 बजे तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 21.82%, अरुणाचल प्रदेश में 19.34%, असम में 27.22%, बिहार में 20.42%, छत्तीसगढ़ में 28.12%, जम्मू कश्मीर में 22.60%, लक्षद्वीप में 16.33%, मध्य प्रदेश में 30.46, महाराष्ट्र में 19.17, मणिपुर में 28.54, मेघालय में 33.12, मिजोरम में 27%, नगालैंड में 23.28%, पुडुचेरी में 28.10%, राजस्थान में 22.51%, सिक्किम में 21.20%, तमिलनाडु में 23.72%, त्रिपुरा में 34.54%, उत्तर प्रदेश में 25.20%, उत्तराखंड में 24.83% और पश्चिम बंगाल में 33.56% वोटिंग हुई।

 

ये भी पढ़ें : दरिंदगी! ग्लू से होठ चिपकाकर 1 महीने तक महिला से किया गया रेप