शादी समारोह के बाद हज़ारीबाग़ के होटल में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

70

हजारीबाग : बुधवार की सुबह शादी के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हजारीबाग के हार्नगंज स्थित मशहूर होटल अरण्या विहार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के बाद हार्नगंज मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद जबतक अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी पहुंची, तब तक काफी क्षति हो गई थी। भीषण आग को देखते हुए दो दमकल गाड़ी और फायर फाइटर पहुंचे‌।

 

ये भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुछ लोगों का कहना है कि वार्ड 36 के अविनाश कुमार यादव और स्थानीय लोगों की मदद से कई सामानों को आग से जलने से बचाया। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल की रात को होटल में शादी थी। शादी करके दूल्हा,दुल्हन, बाराती, सराती होटल से बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे निकल गए थे। इसके आधे घंटे बाद यह घटना घटी। होटल में टेंट, कैटरर, विद्युत सज्जा, साउंड बुकिंग था। उनके समान भी जल गए हैं। होटल के संचालक मुकेश कुमार सिंह है ने बताया घटना में कितना का क्षति हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है।