नाकतला के एक फ्लैट में लगी आग

कई बिल्ली और कुत्ते की जलकर मौत

71

कोलकाता: कोलकाता के नेताजीनगर पुलिस स्टेशन के नाकतला रोड पर शनिवार की रात एक लग्जरी फ्लैट में कई बिल्लियों और कुत्तों की मौत हो गई। स्थानीय निवासियों का दावा है कि उन जानवरों को बांधकर रखा गया था।

आग के कारण वे बंद फ्लैट में झुलस कर मर गये। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उस रात फ्लैट में बिल्लियां और कुत्ते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद टालीगंज फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार की सुबह 7 बजे तक आग पर नियंत्रण पाया गया। इसके बाद उस फ्लैट को सील कर दिया गया।  फ्लैट का मालिक जादवपुर में रहता है। प्रतिदिन पालतू जानवरों को खिलाने के लिए वह आता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह फ्लैट में गंध के मद्देनजर हर दिन अगरबत्ती जलाता था।

इसे भी पढ़ेंः CBI कर रही है मनीष सिसोदिया का मानसिक उत्पीड़न- संजय सिंह

अनुमान लगाया जा रहा है कि आग अगरबत्ती से ही लगी है। उन लोगों ने बताया कि रात 9 से 10  बजे के आस-पास आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने खिड़की से आग की लौ देखी।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कुत्तों और बिल्लियों को खाली फ्लैट में रखा गया था। उस फ्लैट की कभी सफाई नहीं की जाती थी। उनको खाने को भी ठीक से नहीं दिया जाता था।