CBI की छापेमारी पर फिरहाद ने किया पलटवार

नहीं हुई फर्जी नियुक्ति

99

कोलकाता : नगरपालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई बौखलाहट में अखाड़े में उतर गई है। सेंट्रल इंटेलिजेंस ने सॉल्टलेक सिटी और शहरी विकास विभाग पर छापा मारा। इस छापेमारी के बाद राज्य के नगरपालिका मामलों के मंत्री और कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि राजनीतिक कारणों से केवल परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिसने अपराध किया है, उसे दंडित किया जाएगा। बुधवार को फिरहाद ने कहा कि मैंने चुंचुड़ा नगरपालिका में नियुक्ति में गड़बड़ी देखी तो मैंने उसे रद्द कर दिया। मैंने जांच किया है, कहीं कुछ गड़बड़ी नहीं है। केवल केंद्रीय एजेंसी परेशान करने की कोशिश कर रही है। हकीम ने कहा कि यह किसी को जानने का अधिकार नहीं है कि किस नगरपालिका में क्या हुआ है।

गौरतलब है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के मामले की जांच के दौरान ईडी को नगर निगम और नगरपालिका में भर्ती को लेकर जानकारी मिली थी। जांच एजेंसी का दावा है कि कंचरापाड़ा, न्यू बैरकपुर, कमरहाटी, टीटागढ़, बराहनगर, टॉकी, हलीशहर, दमदम, उत्तर दमदम समेत 20 से अधिक नगरपालिकाओं में भ्रष्टाचार की सूचना मिली है।