बिरसा युवा मंच का प्रथम सम्मेलन संपन्न

युवाओं को मंच से जुड़ने का किया गया आह्वान

90

जमशेदपुर:  बिरसा युवा मंच झारखंड का प्रथम सम्मेलन आज रविवार को ट्राइबल कल्चर सेंटर, सोनारी जमशेदपुर में किया गया । बिरसा युवा मंच का स्थापना का उद्देश्य युवाओं में भगवान बिरसा के आदर्शो एवं मूल्यों को जगाने एवं युवा शक्ति को झारखंड के नव निर्माण में लगाने के लिए किया गया है।

झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ, संस्कृति विकास के लक्ष्य को पूरा करना बिरसा युवा संगठन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि एसके बेहरा ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों,पत्रकारों व युवाओं को धन्यवाद व साधुवाद किया। वहीं बिरसा युवा मंच संगठन के कार्यों का सराहना किया।

उद्योग जगत और व्यापार के विकास के लिए अनेकों टिप्स दिए। महिला सशक्तिकरण ,रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं के विकास के लिए अपने उठाए हुए कदम को साझा किया। बिजनेस स्टार्टअप और मार्केटिंग के लिए युवाओं को बिरसा युवा मंच के मध्यम से सहयोग करने की बात कही।

मौके पर बिरसा युवा मंच के संस्थापक सह अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने अपना परिचय देते हुए अपने आईपीएस से रिटायर्ड होने बाद के झारखंड के विकास कार्य में आने की बात कही।

वहीं झारखंड की आर्थिक, प्राकृतिक, टूरिज्म, एग्रीकल्चर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ इत्यादि की मौजूदा स्थिति की चर्चा किया। इसके अलावा बिरसा युवा मंच की स्थापना के उद्देश्य के बारे में बताया।

वहीं कहा कि झारखंड को विकसित करने के सपने को साकार करने के लिए बिरसा युवा मंच को पूर्वी सिंहभूम से पूरे राज्य में विस्तार करेंगे।

मंच की उपाध्यक्ष सुनीता सोरेन ने सभी युवाओं से आवाह्न किया कि इस संगठन से जुड़ कर झारखंड के विकास कार्य में हाथ बटाएं। साथ ही उन्होंने बिरसा युवा मंच के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को साझा किया।

मंच के सदस्य शंभू चौधरी ने भगवान बिरसा मुंडा का गौरवशाली उद्घोष कर बिरसा युवा मंच के कार्यों की व्याख्या किया। उद्योगपति दीपक भलोतिया ने बिरसा युवा मंच से जुड़ने की अपील की। वहीं लोगों को रोजगार सृजन हेतु अनेकों टिप्स दिए। रोटरी क्लब की सतनाम कौर ने झारखंड के विकास के लिए बिरसा युवा मंच के कार्यों को हर संभव सहयोग देने की बात कही।

कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के पटमदा, बोराम ,पोटका,घाटशिला, हल्दीपोखर, जादूगोड़ा, मुसाबनी, बहरागोड़ा, गुराबंदा, चाकुलिया सहित शहरी क्षेत्रों से करीब 1000 युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसके बेहरा, सम्मानित अतिथि उद्योगपति दीपक भलोटिया, रोटरी क्लब की सतनाम कौर,अजय सिंह, टाटा स्टील से अरुण सिंह, टाटा मोटर्स के सुनील जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार संजय समर, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला परिषद सदस्य कविता परमार,राजेश सिंह, अख्तर इमान सहित कई लोगों ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।

मौके पर बिरसा युवा मंच के संस्थापक सह अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ सुनीता सोरेन, सचिव रीता पात्रों, शंभू चौधरी, दीपक सिंह, कुमार संजय, एकता जायसवाल, राज कुमार सिंह, अशोक सिंह मुंडा, सिद्धार्थ सिंह एवं अन्य बिरसा युवा मंच सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

यह भी पढ़ें – रांची में सांसद खेल महोत्सव 17 फरवरी से