हाथी दांत तस्करी के आरोप में 2 बीएसएफ जवान सहित पांच गिरफ्तार

वे नक्सलबाड़ी बस स्टैंड पर बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे

65

सिलीगुड़ी: एसएसबी की 41वीं बटालियन और टुकरियाझार वन विभाग ने गुरुवार रात नक्सलबाड़ी बस स्टैंड से सटे इलाके में संयुक्त अभियान चलाकर पांच हाथी दांत तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम तपन थापा, रिवास प्रधान, प्रभु मुंडा, श्रीयान खेरिया और धर्मदास लोहार है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों में तपन थापा बीएसएफ जवान है। जबकि रिवास प्रधान सिक्किम पुलिस में कांस्टेबल है। गिरफ्तार सभी तस्करों को आगे की कारवाई के लिए नक्सलबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अर्धसैनिक बल के दो जवानों में से एक सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत है। दूसरा इंडियन रिजर्व बटालियन में कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार, वे नक्सलबाड़ी बस स्टैंड पर बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। उसी समय अधिकारियों ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। खोजने पर हाथी दांत झाड़ी से निकाला गया। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए इन पांचों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वन अधिकारियों ने बताया कि इसका वजन 945 ग्राम था। पांच युवकों को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार कर नक्सलबाड़ी टुकरिया झाड़ वन क्षेत्र में लाया गया। वहां उनसे एसएसबी, वन विभाग के वरीय अधिकारियों और वन्य जीव अपराध नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों ने पांच घंटे तक पूछताछ की। बीएसएफ के जवानों के शामिल होने के कारण बीएसएफ के अधिकारी भी पूछताछ के लिए टुकरिया झाड़ आये थे। कार्शियांग वन प्रभाग के सहायक प्रभागीय वनाधिकारी भूपेन विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने पांचों युवकों से मैराथन पूछताछ की।

गिरफ्तार लोगों में से चार अलीपुरद्वार के कालचीनी और एक पूर्वी सिक्किम के रहने वाले हैं। ये पांचों लोग एक साथ हाथी दांत पहुंचाने के लिए नक्सलबाड़ी आये थे।