Russia – Ukraine War : यूक्रेन में बांध टूटने से आया बाढ़, अब तक 9 लोगों की मौत की हुई पुष्टी

120

इस हफ्ते की शुरूआत में दक्षिण यूक्रेन में एक प्रमुख बांध के टूटने के कारण आई भयंकर बाढ़ में ओलेस्की शहर में नौ लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि मेयर येवेन रिशचुक ने की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को घटना में हुए लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए मेयर ने कहा कि हमारा मानना है कि कई और लोग प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों लोग अपने घरों की छतों पर फंसे हुए हैं और राहत और बचाव का इंतजार में हैं।

बता दें कि ओलेस्की जो नोवा कखोव्का बांध से लगभग 60 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है। उसे वर्तमान में रूसी सेना द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बांध के टूटने और मंगलवार के शुरूआती घंटों में रूसी-नियंत्रित नोवा काखोवका क्षेत्र में एक हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्लांट के नष्ट होने के कारण बड़े पैमाने पर निकासी हुई है, कारण पानी के स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है।

अधिकारियों ने कहा है कि नदी के आसपास के 30 कस्बों समेत गांवों में बाढ़ आ गई है। यूक्रेन द्वारा नियंत्रित क्षेत्र की राजधानी खेरसॉन शहर में करीब 2,000 घर जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ वाले 30 कस्बों और गांवों में से 20 पर यूक्रेन का नियंत्रण है। वहीं 10 पर रूस का। बता दें कि कीव और मॉस्को ने बांध के टूटने को लेकर बिना ठोस सबूत के एक दूसरे पर आरोप लगाया रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि क्या बांध पर जान-बूझकर हमला किया गया या बांध का टूटना संरचनात्मक विफलता का परिणाम था।