भारतीय मजदूर संघ की आम सभा में कमेटी का गठन

63

रांची : भारतीय मजदूर संघ की शनिवार को सीसीएल दरभंगा हाउस रांची में एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा में सीसीएल के 70 रिटायर्ड कर्मचारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें : पलामू में मंदिर दर्शन कर लौट रही महिला को बस ने रौंदा, मौत

आमसभा के दौरान सर्वसम्मति से सीसीएल स्तर के एक कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी रिटायर कर्मचारियों के समस्या का समाधान करने के लिए बनाई गई है। मंच का संचालन सीसीएल से रिटायर्ड कर्मचारी सत्येंद्र नारायण शर्मा ने किया। मौके पर विशेष रूप से अखिल भारतीय उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, क्षेत्र संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।