झारखंडी खतियानी मोर्चा दल का गठन

357

रांची  : झारखण्ड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व मे झारखंडी खतियानी मोर्चा का गठन किया गया है। रांची मे आज मोर्चा की पहली बैठक हुई। बैठक में सूर्य सिंह बेसरा ने पत्रकारों को बताया कि यह एनडीए और यूपीए के घटक दलों की विचारधारा से अलग विचारधारा वाला मोर्चा है। इस मोर्चा मे वैसे लोगों का स्वागत है जो झारखण्ड की परंपरा और संस्कृति मे विश्वास रखते हों। श्री बेसरा ने कहा कि यह मोर्चा झारखण्ड की स्थानीय सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों को मोर्चा से जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है। उन्होंने कहा कि मोर्चा प्रदेश मे होने वाले आगामी चुनावों मे प्रत्याशी उतारेगा और वैसे सदस्यों से आवेदन मांगा गया है जो उम्मीदवारी के इच्छुक हों। एक महीने बाद ऐसे संभावित प्रत्याशियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि, क्षेत्र मे जाकर वे लोगों को मोर्चा की नीतियों और सिद्धांतों से अवगत करा सकें।

 

ये भी पढ़ें : गोईलकेरा के इचाहातु मे IED बम बलास्ट,CRPF 60 बटालियन का एक जवान घायल