डिप्रेशन के कारण ईस्ट बंगाल के पूर्व जूनियर खिलाड़ी ने की आत्महत्या

वह फुटबॉल खेल को बहुत पसंद करता था

84

अशोकनगरः उत्तर 24 परगना के अशोकनगर के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले ईस्ट बंगाल के पूर्व जूनियर खिलाड़ी ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली। उसका नाम प्रदीप बरुआ है। वह फुटबॉल खेल को बहुत पसंद करता था।

एक समय वह ईस्ट बंगाल जूनियर टीम के लिए खेलता था। उसका शव लाल और पीली जर्सी पहने घर के पास लटका हुआ बरामद किया गया। खेल में विफल होने के बाद वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पानी का कारोबार शुरू किया था।

इसे भी पढ़ेंः स्कूल बस के खलासी पर लगा नाबालिग छात्रा से रेप करने का आरोप

उसमें भी उसको सफलता नहीं मिली। कुल मिलाकर प्रदीप गंभीर अवसाद से जूझ रहा था। इस घटना के बाद उसकी मां ने बताया कि मौत से कुछ देर पहले उसने घर पर फोन भी किया था।

उस समय उसने कहा था कि भाई-बहन का ध्यान रखना। उसके बाद वह फफक-फफक कर रोने लगा।

प्रदीप की मां को बात समझ में नहीं आई। उसके बाद उसके परिजनों ने खोजबीन की। काफी खोजबीन करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो उन लोगों ने अशोक नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने छानबीन की तो उसका शव बरामद हुआ।