सौरभ गांगुली की मां को पड़ा दिल का दौरा

अस्पताल में भर्ती

55

कोलकाता, सूत्रकार : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ गांगुली की मां निरूपा देवी को गंभीर रूप से बीमार होने के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सौरभ की मां फिलहाल मेडिकल निगरानी में हैं। खबरों के मुताबिक गुरुवार के दिन उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर उनके सीने में स्टेंट डाला जा सकता है। इससे पहले 2022 में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष की मां कोरोना से संक्रमित हो गई थीं।

उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उस वक्त उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें सामान्य स्थिति में लाने के लिए ऑक्सीजन दी गई थी।