रांची जाने से रोके जाने पर बंदगांव में थाना के समक्ष सड़क पर बैठ गए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई

भाजपा द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री के सचिवालय घेराव कार्यक्रम रांची जाने के क्रम में बंदगांव में रोके जाने पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई समर्थकों के साथ सड़क पर धरना पर बैठ गए।

177

चाईबासा : भाजपा द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री के सचिवालय घेराव कार्यक्रम रांची जाने के क्रम में बंदगांव में रोके जाने पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई समर्थकों के साथ सड़क पर धरना पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस एवं दंडाधिकारी के साथ तीखी बहस हुई । इसके पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई के नेतृत्व में रांची जा रहे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। दरअसल बंदगांव थाना के पास बने चेकपोस्ट में तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा नए ढंग से भाजपा कार्यकर्ताओं के काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को उनका नाम , पता और मोबाइल नम्बर लिखाने को कहा गया।

 

ये भी पढ़ें : लाठीचार्ज के विरोध में 12 अप्रैल को बीजेपी मनाएगी काला दिवस

 

पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ थाना के सामने धरना पर बैठ गए

 

इस पर पूर्व मंत्री श्री गागराई और उनके साथ चल रहे पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा के महामंत्री प्रताप कटियार और अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं का नाम , पता और मोबाइल नम्बर लिखाना सम्भव नही है। इसमें काफी समय लगेगा। उन्हें रांची जाना है , इसलिए भाजपा कार्यकर्ता लिख कर उन्हें जाने दिया जाए। उसके बाद भी कार्यकर्ताओं का नाम लिखवाने का दबाव डाला गया। विरोध में पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ थाना के सामने धरना पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ता विरोध में नारेबाजी करने लगे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फिर पुलिस ने उन्हें जाने दिया। इस दौरान मुख्य रूप से रामानुज प्रसाद शर्मा ,चंद्रमोहन तियू,जय किशन बिरूली,मुकेश जोगी,शैलेश बाजपेयी, रोहित मुंडा, चाइबासा नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय खत्री, महेंद्र प्रसाद गोप, जगदीश नायक, गुलशन सुन्डी, वासुदेव नायक, बुधराम हेंब्रम, लालू पिंगुवा ,अशोक पिंगुवा आदि उपस्थित थे।