MP अर्जुन सिंह का भतीजा संजय सहित चार गिरफ्तार

गुरुवार की रात सड़क जाम कर पथावरोध किया

79

बैरकपुरः  तृणमूल समर्थित एक्साइड परमानेंट  मजदूर मोर्चा की ओर से किसी और की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर यूनियन कार्यालय खोलने के आरोपों को लेकर जगतदल में व्याप्त तनावपूर्ण माहौल के बीच सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे और संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह समेत चार समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।

मजदूर मोर्चा समर्थित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की रात सड़क जाम कर पथावरोध किया। इसके बाद उन लोगों ने थाने का घेराव किया। इस मामले के लेकर शुक्रवार को भी तनाव बना हुआ था।

इसे भी पढ़ेंः शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में चंदन को CBI ने किया गिरफ्तार

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के अनुसार जगतदल के अटपुर में सोमवार सुबह एक्साइड स्थायी मजदूर मोर्चा संघ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद शिकायत आई की कार्यालय वास्तव में एक डॉक्टर का क्लिनिक है। उस पर कब्जा कर मजदूर मोर्चा का कार्यालय बनाया गया है।

मजदूर मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह को गुरुवार रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। साथ ही तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान सटिक जवाब नहीं मिलने के कारण उसे गिरफ्तार

कर लिया गया।

इसके बाद मजदूर मोर्चा समर्थित कार्यकर्ता धरने में शामिल हो गए। वे लोग मजदूर नेता संजय सिंह को तत्काल रिहा करने की मांग की। बाद में सांसद अर्जुन सिंह के हस्तक्षेप से पथावरोध हटाया गया।