शादी से लौट रही छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप..

गैंगरेप की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब छात्रा शादी की योजना बना रही थी।अपनी दोस्त और एक लड़के के साथ फंक्शन अटेंड करने के बाद वापस आ रहा था पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

222

गुमला : झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गुमला का है जहां 10वीं की छात्रा के साथ 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब छात्रा अपने दोस्त और एक लड़के के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दुमका में तीन युवकों ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की है।इस दौरान घटना में शामिल पांच आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया
कर चुके है। गिरफ्तार आरोपियों में देवकी के दाहुटोली गांव का रहने वाला है। नवीन उरांव, बिंदेश्वर उरांव, लक्ष्मी उरांव व दो नाबालिग किशोर शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें :  क्रूस रास्ता का महत्व: चालीसा के शुक्रवार के संदर्भ में:

 

एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल ने बताया कि युवती विशुनपुर इलाके की रहने वाली है। वह घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। देर रात एक बजे वह अपने एक दोस्त और एक युवक के साथ लौट रही थी। इसी बीच पांच युवक वहां पहुंचे और उसकी सहेली व युवक को मारपीट कर भगा दिया। इसी बीच उसकी सहेली और साथ में आया युवक दोनों दौड़कर वापस शादी समारोह में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोग बच्ची की तलाश में निकले, लेकिन रात होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरी ओर आरोपी जबरन बच्ची को कुसुमटोली ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार सुबह युवती खुद घाघरा थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।