चुनाव प्रचार के दौरान गीता कोड़ा पर परंपरिक हथियार से हुआ हमला

63

रांची : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की सुरक्षा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चिंता व्यक्त की है। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा पर आरोप लगाते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अपनी हार निश्चित देख कर हताशा में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रचार के दौरान गीता कोड़ा समेत उनके समर्थकों को घेर कर क्षति पहुंचाने का काम किया है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाराज़गी और हैरानी जाहिर करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में रहने के बाद भी प्रशासन गीता कोड़ा को सुरक्षा मुहैया नहीं करवा पा रही। आपको हम बताते चलें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के डीजीपी से तत्काल मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। दरअसल, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गम्हरिया के मोहनपुर गांव में आदिवासी ग्रामीणों ने भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा को चुनाव प्रचार के दौरान घेर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद गीता कोड़ा को कई आदिवासी बहुल गांवों में विरोध झेलना पड़ रहा है। इसे लेकर भाजपा नेतृत्व भी चिंता जाहिर कर रहा है।

 

ये भी पढ़ें : रांची में भीषण सड़क हादसा, 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत