Gilgit-Baltistan Protest : जावेद अहमद राणा ने भारत सरकार से किया गिलगिट वापस लाने की मांग

175

पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और उनके साथ अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्वविधायक जावेद अहमद राणा ने भारत सरकार से नयी मांग की है। उन्होंने भारत सरकार को बलूचिस्तान व गिलगित में भारत का झंडा लहराने के लिए कहा है। इसी के साथ उन्होंने इस काम में भारत सरकार का साथ देने का भी वादा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार को गिलगित व बलूचिस्तान में भारत का झंडा लगाना चाहिए। इस काम के लिये वे भारत सरकार का साथ देंगे।

इसे भी पढ़ें : PM Rishi Sunak के बाद इस भारतीय को मिली ब्रिटेन में इतनी बड़ी पद

उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि भारत के उस इलाके को वापस हासिल किया जाये जो सीमा के उस पार है। जावेद अहमद राणा ने कहा कि सरहद पर जो खूनी लकीर है, इसे खत्म किया जाना चाहिये और सीमा के उस पार जो हमारा इलाका दुश्मन देश के पास है उस को वापस पाना चाहिये। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि हम भारत को कभी पाकिस्तान के जैसा नहीं बनने देंगे।

भारत को नहीं बनने देंगे पाकिस्तान
उन्होंने कहा कि वे चाहते भारत विश्व गुरु बने और जम्मू-कश्मीर में भी विकास हो। बता दें कि ये सारी बातें उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ये देश मजहब के नाम पर नहीं बन सकता। जिन लोगों ने धर्म के नाम पर देश बनाया है, उनकी आप आज हालत देख सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर भारत को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे।

जानकारी के अनुसार गिलगित व बलूचिस्तान में इससे पहले आंदोलन की खबर सामने आई थी। कंगाली और भूखमरी से जझ रहे लोग भारत में शामिल होने की लगातार मांग कर रहे थे। इस मांग के साथ बलूच के कई क्षेत्रों में प्रदर्शन भी हुआ। उनका कहना था कि पाकिस्तान सरकार ने सालों तक उनके साथ भेदभाव किया और उनका शोषण किया है। वे अब भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं।