आधी रात को शाही अंदाज में न्यूटाउन में दाखिल हुआ जिराफ दंपत्ति

नए साल के मौके पर राज्यवासियों को मिलेगा एक और चिड़ियाघर

74

कोलकाताः नए साल के मौके पर राज्यवासियों को सरकार की ओर से दूसरा चिड़ियाघर न्यूटाउन इलाके में उपहार में मिलने वाला है। इसी क्रम में अपने शाही अंदाज में मंगलवार की देर रात न्यूटाउन चिड़ियाघर में एक जिराफ दंपत्ति को लाया गया।

इस जिराफ दंपत्ति को देर रात 1:30 बजे कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर से दो बड़े पिंजरों में एक लॉरी में स्थानांतरित कर दिया गया। फिर उन्हें रात के ढाई बजे शहर की सड़कों से होते हुए ऩ्यूटाउन लाया गया।

इसे भी पढ़ेंः बागनान में लुटेरों ने ढाई साल की बेटी के सामने मां को मारी गोली

इस चिड़ियाघर में अब तक बारह एवियरी बनाई जा चुकी हैं। जहां अगले महीने की शुरुआत में ही दुनिया के सबसे भारी जानवरों में से एक हिप्पो को भी लाया जाएगा।

अलीपुर चिड़ियाघर में कुछ हिप्पो को रखे गए हैं। लेकिन अगले सप्ताह के भीतर वे न्यूटाउन में जिराफ दंपति के पड़ोसी एवियरी में अपना आशियाना बनाएंगे।

साथ ही अगले महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में कुछ हिरणों को भी इसी स्थान पर लाया जाएगा। हालांकि कुछ ही सालों में आम लोगों की बाघ और शेर को भी रखा जाएगा।

यहां बता दें कि, पहले से ही इस चिड़ियाघर में जेब्रा, मगरमच्छ, हिरण और कई विदेशी  प्रवासी पक्षी हैं। न्यूटाउन चिड़ियाघर को 2019 में केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गयी थी। उसके बाद केंद्र सरकार की ओर से एक टीम सर्वे के लिए आयी थी। मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने फौरन इस पर काम शुरू किया। इस चिड़ियाघर का काम लगभग पूरा हो चुका है।