रांची के अरगोड़ा में तीसरे तल्ले से कूदी लड़की

210

राँची : राजधानी रांची में बीते रात अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुभम होटल के तीसरे तल्ले से एक लड़की कूद गयी , बता दे कि लड़की बगल के बिल्डिंग में जा गिरी। जिसमे खुदरा शराब विक्रेता का ऑफिस है। जिसके बाद वही के कुछ लड़के और लड़कियां मिल कर रात में उसे गम्भीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया है। सुबह मौके पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और अरगोड़ा थाना पुलिस पहुँच कर जांच पड़ताल की है। लड़की क्यों कूदी और कहां की है जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, लड़की फिलहाल राज हॉस्पिटल में भर्ती है।

 

ये भी पढ़ें : अपनी रक्षा के लिए कानून तक पहुंचने में महिलाएं असमर्थ : न्यायाधीश गंगोपाध्याय