गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने की आत्महत्या

बोकारो के ललपनियां की रहने वाली थी छात्रा

401

परिजनों को पुलिस ने दी जानकारी
रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि वह यहां रहकर पढ़ाई करती थी। उसका नाम शगुफ्ता परवीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने आज सुबह हॉस्टल के अपने रूम में आत्महत्या कर ली।

मृतक छात्रा शगुफ्ता परवीन बोकारो जिले के ललपनिया की रहने वाली है। हॉस्टल संचालक की ओर से पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद लालपुर थाना हॉस्टल पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।

पुलिस ने मृतिका शगुफ्ता परवीन के घर वालों को इसकी सूचना दे दी है। लालपुर पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें : झारखंड में मौसम ले रहा है करवट, अब मिलेगी ठंड से राहत