कांग्रेस की गोड्डा लोकसभा समन्वय समिति की बैठक स्थगित

274

Ranchi :  कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की लोकसभा समन्वय समिति की बैठक के कार्यक्रम में मामूली फेरबदल किया गया है। इस संबंध में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि पूर्व निर्धारित गोड्डा लोकसभा समन्वय समिति की देवघर में आठ मार्च को प्रस्तावित बैठक को महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। अन्य लोकसभा क्षेत्र की बैठक निर्धारित तिथि पर ही होगी। गोड्डा लोकसभा के लिए नई तिथि की घोषणा नए सिरे से जल्द ही की जाएगी।

 

Also Read : करंट की चपेट में आने से ग्राम प्रधान और उनकी बेटी की मौत