मुंबई एयरपोर्ट पर 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त

सीमा शुल्क विभाग की टीम ने 3आरोपितों को किया गिरफ्तार

97

मुंबईः सीमा शुल्क विभाग की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग मामले में कुल 4712 ग्राम सोना जब्त किया है। इसका बाजार मूल्य कुल करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य है।

इन मामलों में सीमा शुल्क विभाग की टीम ने 3आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपितों से सीमा शुल्क विभाग की टीम गहन छानबीन कर रही है।

सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर सोने के साथ आरोपितों के आने जानकारी मिली थी। इसी वजह से सीमा शुल्क विभाग की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी रखी।

इसे भी पढ़ेः जेल अधीक्षक हामिद अख्तर से ईडी ने पूछताछ शुरू की

पहले मामले में सीमा शुल्क विभाग ने विशेष रूप से डिजाइन किए गए अंडरगार्मेंट्स में छिपाकर रखा गया 1872 ग्राम सोना जब्त किया। दूसरे मामले में फ्लाइट के शौचालय में छिपाकर रखा गया 2840 ग्राम सोना बरामद किया गया।

इन दोनों मामलों में सीमा शुल्क विभाग ने 4712 ग्राम सोना जब्त किया है। अधिकारी ने बताया कि सोने की तस्करी के इस मामले में कुल 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।