सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, एक साथ हो रही कई फिल्में रिलीज़

एंटरटेनमेंट और एक्शन से फुल होंगे अगले 6 महीने

173

ब्यूरो रांची :  साल 2023 एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी धमाकेदार होने वाला है। पिछले 6 महीनों में कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब बॉलीवुड को लोगों का प्यार मिल रहा है। कई फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया, तो वहीं कई फिल्में अपना कमाल नहीं दिखा पाईं। इसी बीच साल 2023 के बचे छह महीनों में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें से कई बिग बजट फिल्में भी हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इन फिल्मों में प्रभास की सालार से लेकर सनी देओल की गदर 2 शामिल हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 7 सिंतबर 2023 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान शानदार लुक में नजर आएंगे। कुछ समय पहले ही प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे कृति सेनन और सैफ अली खान के साथ नजर आए। वहीं अब उनकी अपकमिंग फिल्म सालार रिलीज होने वाली है। सालार फिल्म का टीजर 6 जुलाई 2023 को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में श्रुति हासन भी लीड रोल में दिखाई देंगी। मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक सनी देओल की गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वही अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म निर्माता- निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ साथ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिपोर्ट्स मुताबिक अब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टाइगर के ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। ये फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

ये भी पढ़ें : जमशेदपुर : राज्य में अपराधी हुए बेलगाम, युवक को मारी गोली