गूगल ने डूडल से दी गणतंत्र दिवस की बधाई

गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

131

नयी दिल्लीः आज देश 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मना रहा है। हर खास मौके की तरह आज भी गूगल ने सेलिब्रेट करने के लिए एक प्यारा सा डूडल शेयर किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

गूगल ने अपने होमपेज पर एनिमेशन के जरिए एक डूडल बनाया है। इस गूगल डूडल में एक पेपर आर्टवर्क नजर आ रहा है, जिसे गुजरात के अहमदाबाद के गेस्ट आर्टिस्ट पार्थ कोथेकर ने तैयार किया है। आज के गूगल डूडल (Google Doodle) में गणतंत्र दिवस परेड के कई तत्व देखने को मिले। इसमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, सीआरपीएफ मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवार नजर आ रहा हैं।

डूडल में एक भारत की छवि देखने को मिल रही है। इस आर्ट में घुड़सवार, सीआरपीएफ की मार्चिंग, भारत का राष्ट्रीय पक्षी- मोर भी नजर आ रहा हैं। गूगल ने डूडल के जरिए 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की संस्कृति और परंपरा को दर्शाया है।

इसे भी पढ़ेंः कलकत्ता HC ने जेल में बंद माणिक पर लगाया पांच लाख रुपये का जुर्माना

देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया, इसीलिए 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। इस साल के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी है।

इस साल का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। बता दें कि पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से गुजरेगी, जो पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था।