राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

71

रांची : राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे’ तथा रामधुन प्रस्तुत किये।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चरखा चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, आदर्श तथा संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन देश के लिए स्मरणीय दिन है। किसी भी हाल में उनके विचारों को समाप्त नहीं होने देना चाहिए।

इस अवसर पर रांची मेयर आशा लकड़ा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, विधायक समरी लाल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त प्रवीण टोप्पो, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, खादी बोर्ड के मैनेजर विभूति राय, टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें – दिवड़ी मंदिर पहुंचे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी