रांची के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, रांची के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल हुए है।

175

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, रांची के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल हुए है। उनके मौजूदगी में ग्रेजुएशन की डिग्रियां बांटीं गई। उन्होंने खुशी जताते हुए सलाह दी कि आपसबों के ऊपर समाज में सकारात्मक प्रभाव स्थापित करने की जिम्मेदारी है। आतिथ्य क्षेत्र में लोगों को एक साथ लाने, अविस्मरणीय अनुभव बनाने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की शक्ति निहित है। आतिथ्य पेशेवर के रूप में, आपके समक्ष लोगों के जीवन में बदलाव लाने एवं हमारे समाज में सद्भाव को बढ़ावा देने का अवसर है।

 

अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग करें

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे हमारे राज्य और देश में आतिथ्य क्षेत्र के विकास के लिए अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग करें। आतिथ्य हमारी अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, इसका विकास व सफलता आपके महत्वपूर्ण योगदान पर निर्भर है। उन्होंने आगे कहा की मैं उपाधिधारकों को उनकी उपलब्धि हेतु बधाई देता हूँ। आपने कड़ी मेहनत, समर्पण एवं अध्ययन के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए अपनी डिग्री अर्जित की है। अब आपको अपने व्यावहारिक जीवन में विभिन्न चुनौतियों का कुशलतापूर्वक सामना करने हेतु तैयार रहना है। आप अर्थव्यवस्था के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक आतिथ्य क्षेत्र में अपने अर्जित ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण के साथ उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सक्षम बनें। आशा है कि आप सभी ने यहां जो शिक्षा प्राप्त की है, वह निश्चित रूप से आपकी पेशेवर यात्रा में सहायक होगी।

 

संस्थान अपनी स्थापना के 4 वर्षों के अंतराल में बड़ी सफलता अर्जित की 

सीपी राधाकृष्णन ने बताया की उनको बताया गया है कि संस्थान ने अपनी स्थापना के 4 वर्षों के अंतराल में बड़ी सफलता अर्जित की है। उन्हे यह जानकर खुशी है कि संस्थान को 2021 में “Most Admired Hotel Management Institute of the year ” से सम्मानित किया गया। यह वर्ष 2022 में “होनहार संस्थानों” श्रेणी में सरकारी होटल प्रबंधन संस्थानों में नंबर 1 स्थान पर रहा। वर्ष 2023 में यह शीर्ष होटल प्रबंधन संस्थानों में सूचीबद्ध है। इसके अतिरिक्त, संस्थान के उल्लेखनीय उपलब्धि में से एक “इंटरनेशनल मिलेट ईयर 2023” को बढ़ावा देने हेतु झारखंड में स्थानीय ‘मडुआ चिल्का के क्षेत्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की सूची में दर्ज होना है। आगे वो बताते है कि मुझे यह जानकर हर्ष है कि संस्थान निरंतर अपने सभी विद्यार्थियों को 100% प्लेसमेंट प्रदान करने में सक्षम रहा है। संस्थान के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि इसके विद्यार्थी न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में चयन किए जाते हैं। प्रिय विद्यार्थियों, आप पर समाज में सकारात्मक प्रभाव स्थापित करने की जिम्मेदारी है।

 

आतिथ्य हमारी अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है

आतिथ्य क्षेत्र में लोगों को एक साथ लाने, अविस्मरनीय अनुभव बनाने और सांस्कृतिक आदान- प्रदान को बढ़ावा देने की शक्ति निहित है। आतिथ्य पेशेवर के रूप में, आपके समक्ष लोगों के जीवन में बदलाव लाने एवं हमारे समाज में सद्भाव को बढ़ावा देने का अवसर है। मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप हमारे राज्य और देश में आतिथ्य क्षेत्र के विकास के लिए अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग करें। आतिथ्य हमारी अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसका विकास व सफलता आपके महत्वपूर्ण योगदान पर निर्भर हैं। जैसा कि आप अपने करियर की शुरुआत करते हैं, याद रखें कि आप न केवल अपना प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, बल्कि आईएचएम रांची और हमारे झारखंड राज्य का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आप हमारे आतिथ्य के ब्राण्ड एम्बेसडर हैं और इसकी प्रतिष्ठा को बनाए रखने की जिम्मेदारी आपकी है। आज हमारा देश पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशिष्टता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है।